विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ; जिलाधिकारी ने सघन एवं फलदार वृक्षारोपण के दिए निर्देश

विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ; जिलाधिकारी ने सघन एवं फलदार वृक्षारोपण के दिए निर्देश
विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ; जिलाधिकारी ने सघन एवं फलदार वृक्षारोपण के दिए निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम 2.0’अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा, पंकज अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीचन्द्रशेखर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण यादव की गरिमामयी उपस्थिति में पौधरोपण कर किया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में सघन एवं फलदार प्रजातियों के पौधों को रोपने पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रोपे गए सभी पौधों की सुरक्षा हेतु लोहे के ट्री-गार्ड्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। पौधों के समुचित विकास और संवर्धन के लिए समय-समय पर निराई-गुड़ाई एवं नियमित सिंचाई सुनिश्चित की जाए। जिला अधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि उन्हें पूर्ण वृक्ष के रूप में विकसित करना है ताकि पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को धरातल पर सार्थक किया जा सके। इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनपदों के जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रेरणादायक नारों व स्लोगन के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। उपस्थित जनों ने "प्लास्टिक की नहीं है कोई शान, मिटा देंगे इसका नामो-निशान""वृक्षों की रक्षा और सम्मान, पर्यावरण व हरियाली से बढ़ेगा देश का मान" जैसे संकल्पों के साथ संपूर्ण जिले एवं प्रदेश को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और सिंगल-यूज प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार का एक सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन, उप जिलाधिकारी सौरभ यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी कर्वी नफीस, वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद उत्तम प्रसाद सहित कलक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी अधिकारी व वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।