विद्यालय की छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु लखनऊ के चिड़ियाघर और राज्य संग्रहालय विद्यालय से शिक्षकों की कड़ी निगरानी में भेजा
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी) l स्थानीय कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु लखनऊ के चिड़ियाघर और राज्य संग्रहालय विद्यालय से शिक्षकों की कड़ी निगरानी में भेजा। रवाना होने से पहलेविद्यालय प्रधानाध्यापिका मीनू शर्मा ने छात्राओं को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की सलाह देते हुए बतायाकि शैक्षिक भ्रमण से छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान मिलता है,जिससे उनका मानसिक और शैक्षिक विकास होता है।भ्रमण दौरान एक साथ रहें,शिक्षकों के निर्देशों का पालन करें और लापरवाही से बचें। शिक्षकों को छात्राओं की सुरक्षा,निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। विद्यालय प्रशासन अनुसार, इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों और राज्य संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।






