राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल निंदूरा (बाराबंकी)। जिलाधिकारी ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर के कुशल नेतृत्व में फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती और क़ुराश प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में साक्षी, दामिनी, सेजल, मानसी, अंचल गुप्ता, काजल, संगम, चांदनी, खुशी, हिमांशी, प्राची और सिंधिका शामिल रहीं। इन छात्राओं ने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए कुश्ती बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान तथा फुटबॉल बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच श्रीमती नीतू चतुर्वेदी, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कतुरी कला तथा श्रीमती सुनीता यादव, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय तरावां को भी जिलाधिकारी द्वारा उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।