रनियां स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर धाम में प्रथम खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात। रनियाँ श्री बांके बिहारी मंदिर धाम में आयोजित प्रथम खाटू श्याम महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन किए और भजन संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान कानपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक लखदातार म्यूजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। "हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा" और अन्य लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते रहे। पूरा परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया गया था। बाबा खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में आए भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर से पधारे राजेश त्रिवेदी सहित नगर पंचायत रनियां के चेयरमैन विटान दिवाकर, महेश तिवारी, बउआ गुप्ता, संजय गुप्ता, अभिषेक शर्मा, जीतू यादव, सोनू मिश्रा, विमल तिवारी, सोनू गुप्ता, शिवम शर्मा, पवन यादव, लाल सक्सेना विकाश शर्मा,अमित द्विवेदी, समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजकों ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की कृपा से यह प्रथम महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता रहेगा। भक्ति और आस्था से सराबोर इस महोत्सव ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया तथा श्रद्धालुओं के मन में बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा को और अधिक प्रगाढ़ किया।









