युवाओं को नशा एवं साइबर क्राइम अपराध से बचाने के लिए सेवा भारती ने शुरू किया अभियान
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। जिला अधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान एवं पुलिस अधीक्षक डा०अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम अपराध रोकने हेतु सेवा भारती चित्रकूट द्वारा साइबर सेल एवं जिला आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शानदार संचालन डॉक्टर नीरज गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती में माल्यार्पण दीप प्रज्वलित पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश पाल ने सभी अतिथियों का टीका रोली चंदन के साथ बैच लगाकर स्वागत छात्राओं द्वारा कराते हुए कहां की महाविद्यालय के लिए सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे छात्र छात्रों और महाविद्यालय के हितो के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से महाविद्यालय में अपना अनवरत योगदान लगातार दे रहे हैं। इसी क्रम में आज भी देश के युवा नौजवानों को डिजिटल अपराध साइबर क्राइम एवं तमाम समाज में उपलब्ध नशीली चीजों से से दूरियां बनाने एवं स्वयं सहित परिवार को सुरक्षित रखने हेतु आज का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को तमाम नशा सामग्री एवं समाज में हो रहे डिजिटल अपराधों से दूरियां बनाए जाने के लिए आवाहन किया यह जीवन अमूल है छात्र जीवन में सिर्फ त्याग भावना होनी चाहिए हमारा लक्ष्य सिद्ध शिक्षा सिर्फ शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग के लिए एकाग्र होना चाहिए। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि घर में एक नशा करने वाले से पूरा प्रभावित होता है । इसमें सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों पर आर्थिक मानसिक फिर शारीरिक चोट पहुंचती है। सामाजिक प्रतिष्ठा की भी हानि होती है। इसको रोकने के लिए अहम भूमिका घर की बेटियों महिलाओं पर अधिक। शिक्षा तो जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षित होकर अपने परिवार में फिर देश में अपनी मौजूदगी अवश्य दर्ज कराना चाहिए।पहले शिक्षा का अभाव था लोग बचपन से ही अनजाने दुष्परिणाम की चिंता किए बगैर जल्दी नशा सीख जाते थे पर आज हर घर में बच्चे शिक्षित हैं उनके नुकसान फायदे जानते हैं इसलिए नशा मुक्त परिवार बनाने में उनकी सबसे अहम भूमिका हो गई है। "धुएं के छल्लों में जो तू अपने गमो को उड़ा रहा है अपनी ही नहीं परिवार की भी सांसों की डोर जला रहा है। आगे कहा कि साइबर क्राइम अपराधों से सतर्क रहें । अपना पासवर्ड और OTP किसी को न बताएं, डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम से खुद को बचाएं। साइबर सेल चित्रकूट के प्रशांत सिंह द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को सिम लॉक, फेसबुक लॉक, इंस्टाग्राम लॉक, ओटीपी, नई सिम खरीदने एवं बार-बार बायोमेट्रिक करने का दुरुपयोग, डाटा लॉक, ईमेल आईडी लॉक, स्टॉक मार्केटिंग, सस्ते सामानों की ऑनलाइन खरीदारी, डिजिटल अरेस्ट जैसे डिजिटल फ्रॉड करने वालों से सतर्कता पर विस्तार से सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइलों को चालू कराके बताया। आगे कहा की अब एआई और डीप फेक के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। लोगों को अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया मे शेयर करने एवं संदिग्ध लिंक क्लिक करने से बचना चाहिए। यदि कोई ठगी का शिकार होता है तो उसे तुरंत 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराए। तमाम जानकारियां छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने हेतु दी गई। आबकारी निरीक्षक रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपना पूरा फोकस मात्र शिक्षा में ही करना चाहिए। नशा सामग्री तो दरवाजे से निकलते ही मिलना शुरू हो जाती है। इसका इलाज नहीं । इनसे दूरियां बनाकर रखने से ही परिवार को शिक्षा स्वास्थ के सभ्य समाज मे पहचान मिल सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के जिला अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजकिशोर त्रिपाठी,स्वालंबन प्रमुख शिवकुमार, आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह एवं आरक्षी हेमंत यादव सहित सभी छात्र-छात्राओं ने अपना अमूल योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ आयोजन की संपन्न की घोषणा संचालन कर रहे डॉक्टर नीरज गुप्ता द्वारा की गई।









