युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती घर से 200 मीटर दूरी पर लगे हुए नींबू के पेंड से नींबू तोड़ कर घर आ रही थी की उसी के गांव का दिलीप कुमार कल्लू उसकी बहन का जबरन हाथ पकड़ कर जबरदस्ती खींच कर जंगल झाडी की तरफ जाने लगा उसकी बहन के जोर जोर शोर मचाने पर वह मौके पर पंहुचा बहन को छुडाने लगा तो बहन को छोड़कर भाई की पिटाई करने लगा उसी दौरान दिलीप के भाई आदि आ गये तीनो ने मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।