मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोधेश्वर महादेव में हुई विशेष पूजा,शरद अवस्थी ने बांटा लड्डू पूर्व विधायक शरद अवस्थी व कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर लोधेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर इक्कीस किलो लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। मुख्यमंत्री के चित्र पर रोली चंदन लगाकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई। पंडित अनिल शास्त्री ने वैदिक मंत्रों की बीच विधि विधान से लोधेश्वर महादेव की पूजा कराई।कार्यक्रम में डीडीसी मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश मिश्रा, प्रखर अवस्थी, कल्लू सिंह, प्रधान राजन तिवारी, सतीश यादव, विवेक सिंह , सत्येंद्र सिंह,दीपक मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए भगवान लोधेश्वर महादेव से प्रार्थना की।









