भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एव नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित क्रिसिल फाउंडेशन
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली बाराबंकी। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एव नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान मे सोमवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार मे राष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सीबीओ अजय कुमार मिश्रा ने कार्यशाला मे उपस्थित आशा बहू, आंगनबाड़ी, समूह सखी, बी सी सखी तथा समूह की महिला सदस्यों से रूबरू होते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं रोजगार सृजन तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। वैज्ञानिक खेती, पौष्टिक फसल का उत्पादन तथा पंचायत के विकास में महिलाओं की उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल है उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण महिलाएं एरिया मैनेजर आशीष कुमार ने कहा कि नाबार्ड द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं अत्मनिर्भर बन सकती हैं। आजीविका मिशन के ब्लाक प्रबंधक अनिल कुमार कनौजिया ने कहा कि आजीविका मिशन एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन परियोजना है जो स्व-रोज़गार को बढ़ावा देने और ग्रामीण गरीबों को संगठित करने पर केंद्रित है इस योजना के तहत संभावित लखपति दीदियों की पहचान की जाती है और उन्हें वित्तीय साधनों के माध्यम से सशक्त कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, सेंटर मैनेजर लाल अनूप शुक्ला विश्वनाथ, सहित आंगनवाड़ी, आशा बहू, समूह की महिलाए मौजूद रही।






