बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई,

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)l क्षेत के फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर साढ़ेमऊ बाजार के पास एक बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में बाइक चालक रामजीत पुत्र ओम प्रकाश, निवासी हाफिजपुर, थाना रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार दौरान मृत्यु हो गई।टक्कर इतनी भीषण थीकि कार और बाइक दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरीं। अनुसार, कार को समय रहते नियंत्रित नहीं कर सका और टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। कार सवार ने घायल रामजीत को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया।वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन रामजीत की हालत गंभीर बनी रही।