बडे बाबा के साधना स्थल पुरवा बाग में महन्त प्रेम दास जी ने विशाल भन्डारे का आयोजन किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। श्रीकोटवाधाम बाराबंकी।श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास के साधना स्थल पर महन्त प्रेमदास व उनके भाई राधेश्याम रावत ने विशाल भन्डारे का आयोजन किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भन्डारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया है। मंगलवार को श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साधना स्थल पुरवा बाग में महन्त प्रेम दास जी द्वारा आयोजित विशाल भन्डारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर दीपक दास एडवोकेट,अजय रावत एडवोकेट,श्रीमती गुड़िया देवी, श्रीमती विन्धेश्वरी देबी सोहनलाल गौतम, भुल्लर शाहू लल्लू शाहू सचिन बाल्मीकि दिनेश कश्यप, अनूप पाण्डेय, मनौरी काका दुर्गेश कुमार रावत, साहेब शरण रावत सहित हजारों बड़े बाबा के भक्तों ने परसाद ग्रहण किया।






