पेरियार ललई सिंह यादव के प्रपौत्र ललई बृजेंद्र सिंह यादव ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी
कानपुर देहात के कठारा गांव में जन्मे उत्तर भारत के पेरियार, पेरियार ललई सिंह यादव जी के प्रपौत्र ललई बृजेंद्र सिंह यादव ने दिल्ली में सामाजिक न्याय और समानता की सोच को आगे बढ़ाते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ली। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की और समाज में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। ललई बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वे अपने परबाबा, श्रद्धेय पेरियार ललई सिंह यादव के बताए रास्ते—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सोच इन मूल्यों के करीब है। चंद्रशेखर आजाद ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इस जुड़ाव से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी। ललई बृजेंद्र सिंह यादव, बहुजन लेखक और उत्तर भारत के पेरियार के रूप में जाने जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेरियार ललई सिंह यादव के प्रपौत्र और पेरियार ललई सिंह यादव चैरिटेबल ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। यह कदम पेरियार ललई सिंह यादव के सामाजिक समरसता और न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।









