पीआरवी 9231 के पुलिस कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को समय से पहुंचाया गया परीक्षा केन्द्र

पीआरवी 9231 के पुलिस कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को समय से पहुंचाया गया परीक्षा केन्द्र

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी डायल 112 शम्भू दयाल मौर्य के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03.06.2026 को टी.जी.टी. (TGT) परीक्षा-2026 के कॉलर (परीक्षार्थी ) बृजेश कुमार पांडे पुत्र रामधारी पाण्डेय व त्रिभुवन पुत्र कृष्णमुरारी द्वारा डायल 112 के माध्यम से बताया गया कि आज सुबह पाली में पेपर सेंटर त्यागी इंटर कॉलेज ऐंचवारा में था इसके बाद दूसरा पेपर चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी में था लेकिन प्रथम पेपर देने के बाद दूसरा पेपर देने कर्वी चित्रकूट इण्टर कॉलेज परीक्षा केंद्र जाना था लेकिन समय की कमी और साधन न मिलने और देरी होने के कारण पीआरवी 9231 के पुलिस कर्मियों द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए समय से परीक्षा केंद्र चित्रकूट इण्ट कॉलेज कर्वी पहुंचाया गया। जिससे कॉलर बगैर किसी व्यवधान के परीक्षा मे शामिल हो सका। परीक्षा केन्द्र पर पंहुचाने वाले पीआरवी 9231 के पुलिस कर्मी 1.कमांडर आरक्षी अभिषेक पाल 2.सब-कमाण्डर आरक्षी देवम शुक्ला 3.चालक आरक्षी दिनेश कुमार