थाना सरधुवा पुलिस टीम ने नाबालिक से घर में घुसकर बलात्कार के वांछित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह के मार्गदर्शन में थाना सरधुवा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक से छेडखानी करने वाले वांछित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.03.2026 को एक ग्राम वादिया द्वारा थाना सरधुवा पर सूचना दी कि अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र राजकरण निवासी ग्राम बिहरवा थाना सरधुवा द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी की गयी । सूचना के आधार पर थाना सरधुवा में मु0अ0स0 43/26 धारा 74,333 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के मेडिकल, मा0 न्यायालय के समक्ष बयान धारा 183 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट का लोप करते हुये धारा 64(2)च ¾ पॉक्सो एक्ट में की बढोत्तरी की गयी। आज दिनाँक 15.04.2026 को उ0नि0 अजहर जमाल व उनकी टीम ने मु0अ0सं0 43/26 धारा 64(2)च,333 बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के वाँछित अभियुक्त उमेश कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 अजहर जमाल 2.आरक्षी दीपेश कुमार









