थाना सरधुवा पुलिस टीम ने जान से मारने की नियत से फायर करने के आरोपी अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया

थाना सरधुवा पुलिस टीम ने जान से मारने की नियत से फायर करने के आरोपी अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अजहर जमाल व उनकी टीम द्वारा द्वारा जान से मारने की नियत से फायर करने के आरोपी अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया । संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.03.2026 को वादी शिवा पुत्र रामप्रकाश निवासी बरहर पुरवा मजरा सुरवल द्वारा थाना सरधुवा में तहरीरी सूचना दिया कि की वह देवारी पुलिया थाना सरधुवा के पास से जा रहे थे कि अभियुक्त नथन सिंह पुत्र बडकू निवासी देवारी थाना सरधुवा द्वारा उनके ऊपर जान से मारने की नियत सें अवैध असलहे से फायर कर दिया। सूचना पर थाना सरधुवा में मु0अ0स0 34/26 धारा 109 बीएनएस बनाम नथन सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 04.03.2026 मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नथन सिंह उपरोक्त को उ0नि0 अजहर जमाल व उनकी टीम द्वारा ग्राम जालन्धर पुरवा जाने वाली सड़क थाना सरधुवा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी। बरामदगीः- 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तारी करने वाली टीम- 1.उ0नि0 अजहर जमाल 2.उ0नि0 अनन्त कुमार तिवारी 3.आरक्षी हरेन्द्र कुमार