थाना कोतवाली कर्वी अन्तर्गत मंदाकिनी पुल के पास चाकू मारकर हत्या करने वाले 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली कर्वी अन्तर्गत मंदाकिनी पुल के पास चाकू मारकर हत्या करने वाले 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर यामीन अहमद के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा मंदाकिनी पुल के पास हुई हत्या की घटना में वांछित 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1.विशम्भर उर्फ रवि गुण्डा पुत्र राममूरत निवासी कपसेठी, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट 2.अनिल उर्फ रिंकू निषाद पुत्र देवी दयाल निवासी कपसेठी, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट 3.कमलेश उर्फ गुरु निषाद पुत्र स्व. लाल जी निवासी कपसेठी, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास- विशम्भर उर्फ रवि गुण्डा पुत्र राममूरत मु0अ0सं0 305/26 धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट अनिल उर्फ रिंकू निषाद पुत्र देवी दयाल मु0अ0सं0 376/21 धारा 363 भादवि एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट, थाना कोतवाली कर्वी, चित्रकूट। मु0अ0सं0 305/26 धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट कमलेश उर्फ गुरु निषाद पुत्र स्व. लाल जी मु0अ0सं0 474/19 धारा 379, 411 आईपीसी मु0अ0सं0 476/19 धारा 41, 411, 413, 414 आईपीसी मु0अ0सं0 2/3 गैंगस्टर एक्ट मु0अ0सं0 305/26 धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट। संक्षिप्त विवरण- दिनांक 31.05.2026 को समय लगभग 03:30 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कपसेठी निवासी विट्टी निषाद (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र ननकू निषाद के साथ रवि निषाद, रिंकू निषाद आदि द्वारा आपसी विवाद को लेकर मारपीट की गई। इस दौरान रवि निषाद द्वारा विट्टी निषाद पर चाकू एवं डंडे से प्रहार किया गया। घायल अवस्था में पुलिस एवं परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, सोनेपुर, चित्रकूट लाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उक्त संबंध में वादी विजय निषाद पुत्र विट्टी निषाद निवासी कपसेठी, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 305/26 धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम 1. विशम्भर उर्फ रवि गुण्डा पुत्र राममूरत, 2. अनिल उर्फ रिंकू निषाद पुत्र देवी दयाल तथा 3. कमलेश उर्फ गुरु निषाद पुत्र स्व. लाल जी निवासीगण कपसेठी, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज दिनांक 01.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे क्रॉसिंग चन्द्रगहना के पास से अभियुक्त 1. विशम्भर उर्फ रवि गुण्डा, 2. अनिल उर्फ रिंकू निषाद एवं 3. कमलेश उर्फ गुरु निषाद को गिरफ्तार किया गया।