त्रिभुवन गुरु श्री कैलाशेश्वर महादेव का चौथा स्थापना दिवस विधि विधान के साथ मनाया गया

त्रिभुवन गुरु श्री कैलाशेश्वर महादेव का चौथा स्थापना दिवस विधि विधान के साथ मनाया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।बड़े बाबा संत श्री जगजीवन साहेब की पावन तपोभूमि श्रीकोटवाधाम मे स्थित त्रिभुवन गुरु श्रीकैलाशेश्वर महादेव जी मंदिर के चौथे स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आज प्रातः मंदिर के गर्भगृह मे वेदमंत्रों के साथ मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख श्री धर्मेंन्द्र कुमार दीक्षित (मनोज) एवं अन्य भक्तजनों द्वारा महादेव का अभिषेक / पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आचार्य आदित्य पांडेय, प्रभाकर पांडेय, अम्बिका तिवारी, हर्ष पाण्डेय, लवलेश यादव, अमर सिंह, प्रणव पाण्डेय, अंजू दीक्षित, मीनाक्षी तिवारी, साक्षी आदि भक्तजन मौजूद रहे। इसी क्रम मे कल पावन ज्येष्ठ (अधिक) मास के पांचवे बड़े मंगल को भव्य संगीतमय श्रीसुन्दरकाण्ड का कार्यक्रम रखा गया है। मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित (मनोज) ने बताया ये मंदिर भगवान शिव के अन्य मंदिरों से थोड़ा विलग है क्यूकी ऐसी भगवान शिव की भव्य मूर्ति कहीं अलग देखने को नही मिलती, जिसमे भगवान शिव मुस्कुराते हुए अपने स्वरूप का दर्शन कर रहे हैं और उन्हे प्रभु श्रीराम के दर्शन हो रहे हैं। इस मंदिर मे पवित्र शिव लिंग और शिव मूर्ति के नीचे स्थापना से पूर्व पांचो कैलाश के पत्थर, इक्यावन शक्ति पीठ की मिट्टी और कई दुर्लभ सरोवर एवं नदियों का जल रखा गया है। ऐसा मानना है कि एकमात्र इस शिवलिंग के दर्शन से समस्त शिव तीर्थों के दर्शन का पुण्य मिलता है।