जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का औचक निरीक्षण किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा आदि के साथ संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण किया एंव सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की इमरजेंसी,तथा वार्डों के साथ साथ ओ पी डी कक्षों,खून जाच कांउन्टर, आयुष्मान कार्ड कक्ष पैथालॉजी,आई सी यू वार्ड, एक्सरे कक्ष,दवा वितरण कक्ष तथा दवा स्टोर एंव आक्सीजन प्लान्ट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सी एम एस को टायलेट की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने चोक पाइपो आदि की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा है कि अस्पताल में और अधिक सुविधायें बढे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन तथा रेडियो लाजिस्ट टेक्नेशियन की ब्यवस्था हेतु शासन को लिखा पढी की जायेगी। उन्होंने कहा की आक्सीजन प्लान्ट को चालू करवा कर निरीक्षण किया गया।सही से काम कर रहा है। उन्होंने जन औषधि केन्द्र खोलने के बाबत सी एम एस और सी एच सी अधीक्षक डाक्टर आरिफ से चर्चा किया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, तहसीलदार,के अलावा अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर गौरव नारायन,डाक्टर शिखा विनायक, डाक्टर नेमश्री सोनकर, डाक्टर स्मृति आहूजा,दीपक कुमार,शत्रोहन रावत राजरानी रावत सिस्टर इंचार्ज सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।









