के पी पैलेस रामनगर में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह का भव्य स्वागत किया गया

के पी पैलेस रामनगर में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह का भव्य स्वागत किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर ।केपी पैलेस रामनगर सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन आकाश सिंह प्रबंधक विमला देवी हरिहर सिंह महाविद्यालय खजूरी के द्वारा किया गया! उक्त कार्यक्रम में रामनगर विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हुए । कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने विधान परिषद सदस्य को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया! भारतीय जनता पार्टी की बहुमत के लिए आए हुए व्यक्तियों से अपील की और तीसरी बार प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार को बनाने का आग्रह किया। एंव उपस्थित सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया! उक्त कार्यक्रम में तेज प्रताप सिंह गुड्डू, डॉ दिनेश सिंह, आकाश सिंह, कुलदीप सिंह पिंटू, अमरेंद्र सिंह बबलू, हिमांशु प्रताप सिंह, मोहम्मद शोएब, आनंद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे!!