कलेक्ट्रेट प्रांगण में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न

कलेक्ट्रेट प्रांगण में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
कलेक्ट्रेट प्रांगण में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 27.02.2026 दिन शुक्रवार सायं 05:00 बजे कलेक्ट्रेट प्रांगण में मुख्य अतिथि चन्द्र शेखर (अपर जिलाधिकारी, वि०/रा०) व विशिष्ट अतिथि अजय कुमार (डिप्टी कलेक्टर / उप नियंत्रक), कर्नल अन्धेश सिंह (जिला सैनिक कल्याण अधिकारी), कैप्टन संतोष कुमार प्रजापति, राजेन्द्र शुक्ला ए०डी०सी० होमगार्ड एवं राहुल सिंह (आपदा विशेषज्ञ) की गरिमामयी जपस्थिति में जनपद के नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों हेतु एक वृहद विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को आधुनिक आपदा प्रबंधन तकनीकों से लैस करना और आपातकालीन स्थितियों में उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयंसेवक पुष्पराज मिश्रा, रविशंकर पाण्डेय, ज्ञान चन्द्र, अनूप सिंह, सुन्दर लाल, रामकृष्ण, अस्गित सिंह, इन्द्रजीत, आलोक कुमार सिंह, रमेश, रिंकू कुमार पुनीष कुमार, शुभम पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, गंगासागर, आजाद वर्मा, हरिश्वन्द्र, औद्र सिंह, शिवम मिश्रा, शिवसागर मिश्रा, प्राची मिश्रा, शालिनी, नीतू, शीलम आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के मुख्य आकर्षणः स्थल एवं प्रदर्शन- कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित इस शिविर में स्वयंसेवकों को बाढ़ भूकंप और आगजनी जैसी विभिन्न आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन (Mock. Drill) दिखाया गया। जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षकों द्वारा घायलों को प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) देने, स्ट्रेचर बनाने और कृत्रिम श्वसन देने की विधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन तकनीक अग्निशमन विभाग के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाने के विभिन्न तरीकों और उपकरणों के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सामुदायिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और भीडभाड वाले क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक समाज की रीढ़ व स्थानीय प्रशासन के आँख, नाक, कान हैं जो किसी भी आपातकालीन किसो भी परिस्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका में अपना उत्तरदायित्व निभाएंगें जो बिना किसी स्वार्थ के सेचा करते हैं। कलेक्ट्रेट प्रांगण में हुए इस प्रशिक्षण से स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ा है और वे अब किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है। कार्यक्रम का सफल संचालन / प्रशिक्षण दीपक त्रिपाठी (सहायक उप नियंत्रक) एवं प्रशिक्षण कार्यकम में आफिस स्टाफ सुनील कुमार, अमन कुमार, रेणुका यादव व दीपक पटेल द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।