आबकारी विभाग की टीम ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की 100 किलो लहन नष्ट कराया एक अभियोग पंजीकृत किया

आबकारी विभाग की टीम ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की 100 किलो लहन नष्ट कराया एक अभियोग पंजीकृत किया

निष्पक्ष जन अवलोकन

अजय रावत।

सिरौलीगौसपुर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में लालापुरवा,भवानीगंज में आबकारी इन्स्पेक्टर शिवानी सिंह चौहान, रामनगर के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र सिरौलीगौसपुर मय अधीनस्थ स्टाफ द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान 8 स्थानों पर छापा मारते हुए 25 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया।और मौके पर 100 किलो लहन नष्ट करते हुए एक अभियोग पंजीकृत किया गया एंव आस पास अवैध शराब के निर्माण विक्री परिवहन के गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की अपील की गयी।