अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी नगर इकाई का गठन, जयशिव त्रिपाठी बने नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी नगर इकाई का गठन, जयशिव त्रिपाठी बने नगर मंत्री

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ.भा.वि.प) नगर इकाई के गठन के दौरान नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन ने युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता जयशिव त्रिपाठी को बाराबंकी नगर का नगर मंत्री तथा डॉ. राहुल यादव को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। नगर मंत्री के रूप में जयशिव त्रिपाठी की नियुक्ति को संगठन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए उनका स्वागत किया। बैठक में नगर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी गठन किया गया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला जी, जिला प्रमुख अजय वर्मा जी, डॉ. पी. जे. पांडे जी, विभाग संयोजक आदर्श ज जिला संयोजक योगेश जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने के संकल्प के साथ कार्य करती रही है और नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।