होली के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम मे आबकारी मदिरा दुकानों एवम भाँग की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।होली के दृष्टिगत माननीय आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम मे आबकारी मदिरा दुकानों एवम भाँग की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।दुकानों के निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर से दुकानों पर रखे स्टॉक का आबकारी ऐप से स्कैन कर स्टॉक का सत्यापन किया गया। दुकानों पर उपस्थित विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन करने तथा मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री POS मशीन से करने हेतु निर्देशित किया मऊ से रामनगर मार्ग के ढाबो को भी चेक किया गया व टोल प्लाजा के पास रखी गुमटियों को भी चेक किया गया। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।









