होली का पर्व भारी गम मे हुआ तब्दील विभिन्न सडक दुर्घटनाओ मे आठ लोगों की हुई मौत

निष्पक्ष जन अवलोकन  विनय सिंह  बाराबंकी | जिला प्रशासन की तमाम कोशिश के बाद भी रफ्तार व असावधानी पूर्वक वाहन चलाने से सवारो के साथ ऐसी सडक दुर्घटनाएं घटी की चंद मिनट मे परिवार होली की खुशी भारी गम मे बदल गई और गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया  होली त्योहार के दौरान हुए विभिन्न सड़क दुर्घटना  में आठ लोगों की मौत हो गई, तथा एक सैकड़ा  से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार थाना  रामसनेहीघाट क्षेत्र में मोहम्मदपुर सोनौली गांव जा रहे अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मखदूमपुर निवासी धर्मेंद्र  (25) की बाइक दरियाबाद के बिगहिया गांव के पास  पेड़ से टकरा गई जिससे  उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।इसी क्रम मे  थाना रामनगर क्षेत्र के बिंदौरा–परसपुर मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट मे आकर  22 वर्षीय  हिमांशु सोनी की मौत हो गई तथा  छोटू  और करण सोनी  गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है मोहम्मदपुर खाला थाना के ऐनुद्दीनपुर निवासी होमगार्ड महेंद्र वर्मा के बेटे  प्रियांशु वर्मा (24) की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। प्रियांशु प्रयागराज में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। घर लौटते समय घटना के शिकार हो गये इलाज  के दौरान उनकी मौत हो गई। फतेहपुर कस्बे में, आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट मे आकर  बाइक सवार 58 वर्षीय सुशील वर्मा की मौत हो गई  सडक हादसे मे टिकैतनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नव युवक  बाबू की मृत्यु हो गई। इस हादसे में उनके साथी 19 वर्षीय  मोनू व विनय बुरी तरह  घायल हुए। रामसनेहीघाट क्षेत्र के रानीमऊ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए रंजीत कुमार ने  उपचार दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। टिकैतनगर क्षेत्र के रायपुर निवासी रिंकू कश्यप  की भी इलाज के दौरान मृत्य