सम्पूर्ण समाधान दिवस पारिजात सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ कुल 46 शिकायतें आयीं 15 का मौके पर निस्तारण किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्र आये 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी किया गया है। सबसे अधिक विद्युत विभाग,की 16 शिकायत , राजस्व विभाग की 12 शिकायत,पुलिस विभाग की 8 , विकास विभाग 3 डी सी मनरेगा 1 जिला विकास अधिकारी 1 सिंचाई विभाग 2 जिला पंचायत राज अधिकारी 1 सहित कुल 46शिकायतो में 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष बची 31 शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित पटलों के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को दिये है। जिला अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत विभाग के मीटर रीडरों की मनमानी की अधिक आंयी शिकायतों पर फटकार लगाई और मीटर रीडरों को की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत वृद्वा पेंशन , के बाबत शिकायतें आयीं । शासन द्वारा बजट आने पर पेंशन भेजने का आश्वासन देते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार की शिकायत पर बदोसरांय से कोटवाधाम टिकैत नगर मार्ग पर मदारपुर से कोटवाधाम तक सडक की दोनों पटरियों की मिटटी बह गयी है प्रायः सडक दुर्घटनायें होती हैं। इसी मार्ग के नोमानी भटठा से बरोलिया गांव तक भी सडक की कच्ची पटरी बह गयी है। अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग खंण्ड एक दीपक चौधरी ने शीघ्र ही घायल सडक की मरम्मत करवा देने का आश्वासन दिया है। दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी तेजस के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक रामसनेही घाट जटाशंकर, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय,नायब तहसीलदार अन्नू सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता बी डी ओ मनोज मिश्रा सहायक विकास अधिकारी पंचायत डाक्टर गया प्रसाद, अर्चना वर्मा, चेतराम, अभिषेक, सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।








