श्री श्याम महोत्सव मे बाबा श्याम का भव्य दरबार व छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

श्री श्याम महोत्सव मे बाबा श्याम का भव्य दरबार व छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली बाराबंकी। कस्बा रसौली में श्री श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम महोत्सव मे बाबा श्याम का भव्य दरबार व छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान आयोजित भंडारे मे आसपास गांव के सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया । श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम मे हरियाणा से आये साहिल शर्मा, फतेहपुर से आकाश गुप्ता, लखनऊ से वंतिका तिवारी ने अपने सुंदर सुंदर भजनों की उपस्थिति दी साथ ही दरबार में फूलों की होली भी खेली गई और आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन भी किया गया रात्रि भर चले इस प्रोग्राम में थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर चौरसिया के साथ चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि भर मौजूद रहे सुबह बाबा की आरती के प्रस्चात भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम मुबारकपुर निवासी अनुपम वर्मा का सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर फूल मालाओं व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर श्री श्याम परिवार सहित महाकाल कांवरिया संघ व श्री दुर्गा पूजा समारोह समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।