वटिया गांव में माइक्रोफाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष जांच शिविर आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के वटिया गांव में माइक्रोफाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। गुरुवार रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर 185 लोगों की जांच की और ग्रामीणों को जागरूक किया। विशेषज्ञों के अनुसार रात में जांच अधिक सटीक होती है, क्योंकि इस समय परजीवी रक्त में अधिक सक्रिय रहते हैं। शिविर में लोगों को रोग के लक्षण, बचाव तथा समय पर दवा सेवन की जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। शिविर में लैब टेक्नीशियन सतीश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।