रमजान एंव नवरात्र पर्व को लेकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा प्रभारी निरीक्षक टिकैत नगर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाल कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। रमजान पर्व एवं नवरात्र को लेकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा प्रभारी निरीक्षक टिकैत नगर मनोज कुमार के साथ कस्बा इचौली व क्षेत्र के मन्दिरों पर भ्रमण कर शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील किया। गुरुवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर पुलिस बल के साथ कस्बा इचौली के मस्जिद के पास व गांव में पैदल मार्च निकाल कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। नवरात्र पर्व को लेकर क्षेत्र के देवी मन्दिरों पर भी शांति ब्यवस्था को लेकर भ्रमण कर शांति पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गयी।









