मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोक विनय सिंह मसौली, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पंचायत भवन बड़ागांव में मसौली पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकरन सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा, नितिन दक्ष, महिला कांस्टेबल स्वाती व महिला आरक्षी रेवती की टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच व साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी के साथ हेल्पलाइन नंबर—1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस) व 102 (स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी भी दी गई। साथ ही सरकार की योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन के बारे में जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, सहरीन फातिमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।