महंत बाबा विक्रम दास का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। बाराबंकी-सीतापुर सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत खुज्झी के पौराणिक तीर्थस्थल धन्नाग के महंत बाबा विक्रम दास का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और पिछले छह माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही बाराबंकी व सीतापुर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे, वहीं दूर-दराज से सैकड़ों साधु-संत भी शामिल हुए। परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, रामलखन शुक्ला, रामलाल यादव, इंद्रपाल यादव, श्रवण कुमार, रामराज, काशीराम गुप्ता, मानसिंह, बेला यादव, सुजीत, अमरनाथ समेत क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।









