बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि बेमौसम बारिश के चलते सरसों, आलू और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान गहरी चिंता में हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर किसान कुदरत की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर आलू के उचित दाम न मिलने से उसकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की भी अपील की गई है, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।









