बाराबंकी में भाजपा ने 2595 बूथों पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित, संविधान की प्रस्तावना पढ़कर किया नमन
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के सभी 2595 बूथों पर मंगलवार को डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी बूथों पर बाबा साहेब के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उन्हें नमन किया। इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रमों में भी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नाका चौराहा स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल और जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पी, सामाजिक समरसता और न्याय का प्रवर्तक बताया तथा उन्हें सच्चा देशभक्त कहा। भाजपा जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया। वहीं खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद विधानसभा के रामपुर में, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने जिला पंचायत कार्यालय में, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने सेमरावा में, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कुर्सी विधानसभा के बनार गांव में तथा हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने रसूलपुर गांव में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, अरविंद मौर्य, अजीत प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, ब्रजेश रावत, रामकुमारी मौर्य, सूरज सिंह, दिनेश रावत, सर्वेश अवस्थी, अनूप यादव, सतीश विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









