प्रेम, सौहार्द और संयम के साथ मनाएं होली: बद्री विशाल त्रिपाठी

प्रेम, सौहार्द और संयम के साथ मनाएं होली: बद्री विशाल त्रिपाठी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी। होली के पावन पर्व को प्रेम, आपसी सौहार्द और नशामुक्त वातावरण में मनाने की अपील निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने नगरवासियों से की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है, इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग न करें और यदि बहुत जरूरी न हो तो बाइक लेकर बाहर न निकलें। शराब और अन्य नशे से दूर रहकर त्योहार की गरिमा बनाए रखें। साथ ही अभिभावकों से कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखें और उन पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कस्बे में परंपरा के अनुसार दिन भर रंग खेला जाता है, ऐसे में सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अराजकता से बचें। त्योहार खुशियों का संदेश देता है, इसलिए इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना ही हम सबकी जिम्मेदारी है।