दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा पर शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी) खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद** के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय समेकित शिक्षा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर में हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और समावेशी शिक्षण पद्धतियों के प्रति जागरूक बनाना रहा। मास्टर ट्रेनर शंभू दयाल औरपूर्णिमा मिश्रा ने दिव्यांगता के कारण, समेकित शिक्षा के कैंप, सहायक उपकरण तथा संबंधित अधिनियमों की जानकारी दी। साथ ही आईसीटी के माध्यम से शिक्षण और श्रवण बाधित बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दृष्टि बाधित बच्चों के शिक्षण पर मार्गदर्शन दिया और सरस्वती कुशवाहा ने प्रभावी कक्षा संचालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में अफजाल अहमद, कमलेश कुमार वर्मा, मोहम्मद हस्सान सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।