थाना मऊ पुलिस टीम ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
निष्पक्ष जन अवलोकन । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 राहुल पाण्डेय व उनकी टीम ने दहेज हत्या के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया । उल्लेखनीय है कि दिनाँक 18.03.2026 को वादिया श्रीमती गायत्री देवी पत्नी बुद्धराज निवासिनी ब्यौहरा थाना सरधुआ जनपद चित्रकूट द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्तगण द्वारा वादिया की पुत्री रमा देवी उम्र 26 वर्ष से विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में 03 लाख रूपये मांग करना तथा दामाद तोता द्वारा उसका मोबाइल तोड़ देना एवं मांग पूरी न होने पर उक्त ससुरालीजन द्वारा वादिया की पुत्री की हत्या कर फांसी पर लटका देना जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो जाना। इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 81/2026 धारा 80(2),85,92,324(4) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1.तोता पुत्र बीरू 2.गोलकी पत्नी मंगाली 3.गेंदा पुत्र मंगाली 4.राजेन्द्र पुत्र अज्ञात निवासीगण तिलिहा मजरा भिटारी थाना मऊ जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया। दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 राहुल पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त तोता कुमार पुत्र कमलेश उर्फ बीरू निवासी ग्राम तिलिहा मजरा भिटारी थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 राहुल पाण्डेय थाना मऊ 2.आरक्षी नन्दलाल









