टोल प्लाजा के पुराने कर्मचारियों के पक्ष मे आयी भाकियू, डीएम को भेजा मांग पत्र

टोल प्लाजा के पुराने कर्मचारियों के पक्ष मे आयी भाकियू, डीएम को भेजा मांग पत्र

निष्पक्ष जन अवलोकन  विनय सिंह  बाराबंकी। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सहाबपुर टोल प्लाजा के पुराने कर्मचारियों को निकाले जाने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पुराने कर्मचारियों के समायोजन एव अव्यवस्थाओं  को दूर करने की मांग की है।  बताते चले कि शाहबपुर स्थित टोल प्लाजा का ठेका अभी तक शिवचंद्रा त्रिपाठी प्राइवेट कंपनी के नाम से था। गत 23 फ़रवरी से ठेका सूर्या इंटरप्राईजेज कम्पनी को दे दिया गया। नई कंपनी को टोल मिलते ही मैनेजर  ने पहले से तैनात करीब 25 टोल कर्मचारियों को निकालकर बाहरी टोलकर्मियों को रख लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के नौकरी से हटा दिया गया जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। आक्रोशित कर्मचारियों ने भारतीय किसान यूनियन के समर्थन से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। उनका कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  की गाइडलाइंस में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का प्रावधान है, फिर भी नियमों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।  भारतीय किसान यूनियन बंकी ब्लाक अध्यक्ष रमानंद ने बताया कि ग्राम पंचायत सहाबपुर के राजस्व अभिलेखो मे दर्ज तालाब की भूमि पर टोल प्लाजा का आफिस बना दिया गया है जिससे गाँव की जलनिकासी नहीं हो पा रही है जिससे हमेशा जलभराव की स्थित बनी रहती है। इसके आलावा टोल प्लाजा पर क्रेन व एम्बूलैंस न उपलब्ध होने की शिकायत की। सर्विस लेन व धर्मकांटा चालू कराने की मांग की प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।