जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय से जूम एप (Zoom App) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय से जूम एप (Zoom App) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय से जूम एप (Zoom App) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजस्व वादों के निस्तारण, वरासत, धारा-24 और वसूली जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विभिन्न समयावधि के लंबित वादों की समीक्षा की और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों पर विशेष फोकस रखते हुए उन्हें इसी माह अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का लक्ष्य दिया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देशित किया गया कि वे सभी उप-जिलाधिकारियों और तहसीलदारों द्वारा न्यायालय कार्य की साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करें। धारा 24 के संबंध में कहा कि इसकी समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्राथमिकता पर की जाती है, अतः अप्रैल में फसल कटने के बाद इनका निस्तारण तत्काल सुनिश्चित किया जाए। एक वर्ष से अधिक का कोई भी वाद लंबित न रहे। मानिकपुर क्षेत्र में वरासत के अधिक लंबित मामले पाए जाने पर उप-जिलाधिकारी मानिकपुर को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैंक वसूली के मामले में 'टॉप 100' बड़े बकायेदारों (जिनके पास ट्रैक्टर, जमीन या ठेकेदारी का कार्य है) की संपत्ति जब्त कर वसूली करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनपद के ऋण प्रवाह और विकास में बाधा न आए। बैंक और अन्य राजस्व वसूली में 100% लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। जनपद में ओवरलोडिंग पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। सभी उप-जिलाधिकारी सप्ताह में कम से कम 3 दिन स्वयं फील्ड में निकलकर खनिज परिवहन का निरीक्षण करेंगे। सभी उप-जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कृषक दुर्घटना बीमा से संबंधित दावों का 45 दिन के भीतर निस्तारण करना अनिवार्य है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद शेखर, उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री पूजा साहू सहित संबंधित अधिकारी जूम एप्स के माध्यम से जुड़े रहे।