जनपद स्तरीय पीएमश्री विद्यालयों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, एबीएसए अतुल दत्त तिवारी के कुशल निर्देशन में पटेल उत्सव भवन के परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में जिले के सातों पीएम श्री विद्यालयों के लगभग 400 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) शशांक शेखर शुक्ला व विशिष्ट अतिथि सभासद शंकर प्रसाद यादव ने पुरस्कार बांटकर उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि श्री शुक्ल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद के आयोजन कराए जाते हैं जिले में 7 पीएमश्री विद्यालय हैं जिनके बच्चों के समग्र विकास के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है, खेलकूद से बच्चों का शारीरिक ,मानसिक विकास होता है उनमें अनुशासन की भावना विकसित होती है। सिस्टर दीदी सभासद शंकर यादव ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखारने के लिए खेलकूद आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए, खेलकूद के क्षेत्र में भी बच्चे अपना भविष्य निर्माण कर सकते हैं। संयोजक जिला समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं की आयोजन में प्रथम स्थान पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा को मिला द्वितीय स्थान कसहाई, तृतीय स्थान बरुआ चतुर्थ स्थान लोधौरा, पंचम स्थान छतवान स्थान इटवा डुडैला और सातवां स्थान टिकरा पीएमश्री विद्यालय को मिला। कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक ( गुणवत्ता) पुष्पेंद्र सिंह, जिला समन्वयक ( निपुण) मणिकांत, प्रभारी पीएमश्री विद्यासागर सिंह , प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान कमला देवी के सहयोग से जनपदीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित कराई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल शिक्षक श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन सिंह, रामयश जय सिंह ,अजय सिंह, चरण सिंह विद्यासागर जय सिंह आनंद सिंह नवल सिंह, राममनी, निशा सिंह रश्मि पांडेय अखिलेश सिंह, आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। पुरस्कार वितरण समारोह का सफल संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला द्वारा किया गया। सभी सहयोगी शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली को सफल बनाने में ऊषा रानी त्रिपाठी प्रधानाध्यापिका, प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रचना यादव, सुशीला पांडेय रंजना चंदेल दीपा देवी सरला देवी गीतांजलि सोनू,ममता , प्रियंका द्विवेदी, सुनीता, सियाराम, रसोईया ऊषा देवी रुक्मिणी मुन्नी देवी सविता नीलम आदि सभी का योगदान सराहनीय रहा।









