चौकी प्रभारी सीतापुर ने नाबालिक से दुष्कर्म के वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सीतापुर उ0नि0 यदुवीर सिंह व उनकी टीम द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.08.2025 को एक वादिया द्वारा थाना कोतवाली कर्वी में सूचना दी कि अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छोटू द्वारा वादिया की पुत्री को बहलाफुसलाकर भना ले जाना । इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 555/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम सुनील कुमार उर्फ छोटू पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में पीड़िता की बरामदगी कर बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस व पीड़िका का उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी। आज दिनांक 15.03.2026 को आरोपी अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- 1.उ0नि0 यदुवीर सिंह चौकी प्रभारी सीतापुर 2.आरक्षी अनुज यादव 3.आरक्षी जय प्रकाश विश्वकर्मा









