ग्राम सैदाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 75 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

ग्राम सैदाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 75 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली (बाराबंकी)। शनिवार को डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैंया के सौजन्य से ग्राम पंचायत सैदाबाद स्थित पंचायत भवन के सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अनीता गुप्ता और डॉ. अजय कुमार ने उपस्थित मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस दौरान कुल 75 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई और चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की। कार्यक्रम में अस्पताल की स्टाफ नर्स निर्मला देवी व बीना वर्मा, फार्मेसिस्ट राजबंधु, लैब तकनीशियन पंकज सिंह, पीआरओ राजकुमार वर्मा, रिसेप्शनिस्ट स्वप्निल शर्मा एवं वार्ड बॉय महेंद्र सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनय वर्मा ने ऐसे जनहितकारी आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जो अत्यंत लाभकारी है।