ग्राम पंचायत करोरा में आयोजित चौपाल में 2 शिकायते आंयी दोनों निस्तारित
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत करोरा में ग्राम चोपाल का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजी लाल की अध्यक्षता एंव सचिव कुलदीप वर्मा के संयोजन में हुई। शुक्रवार को ग्राम पंचायत करोरा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजी लाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें कुल 2 शिकायते आंयी दोनों आवास से सम्बंधित थी लाभार्थियों के नाम पात्र लाभार्थियों सूची में डलवा कर। ग्राम सचिव कुलदीप वर्मा ने दोनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए ग्रामीणों को पात्रता माप दण्डों के बारे में जानकारी दिया।इस मौके पर ममता पंचायत सहायक,दीपक धीमान आदि मौजूद रहे।









