खबर का असर रामनगर बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग की कच्ची पटरी का काम शुरू
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। रामनगर से बदोसराय कोटवाधाम टिकैतनगर मार्ग की कच्ची पटरी बह जाने की खबर अखबार ने एक माह पूर्व प्राथमिकता से छापी थी।जिसके असर पर अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग खंण्ड एक दीपक चौधरी के निर्देश के क्रम में अवर अभियंता शिल्की जी ने सोमवार को कोटवाधाम से मदारपुर तक कच्ची पटरी में हुए जान लेवा गड्ढों में मिटटी भराई का काम शुरू करवा दिया है। विदित रहे की शनिवार को जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार ने भी शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उपरोक्त मार्ग की कच्ची पटरी में हुए जानलेवा गड्ढों में मिटटी भराई करवाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को सडक दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। रामनगर बदोसरांय टिकैत नगर अति ब्यस्ततम मार्ग पर अक्सर सडक दुर्घटनायें घटती थी।






