क्षेत्र के सीतादेवी पी जी कालेज पारिजात धाम बरोलिया में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में पन्डित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शुरू हुआ
अजय रावत सिरौली गौसपुर बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में पन्डित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अन्तर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग सीता देवी पीजी कॉलेज पारिजात धाम बरोलिया में पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अवधेश शुक्ला के संयोजन एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह की देख रेख में प्रारंभ हुआ। पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह व वर्तमान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने अपने पूर्व वर्तमान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नवीन गतिविधियों से परिचित कराकर आगामी राजनीति के लिए प्रशिक्षित किया। जिसमें मुख्य बिंदु प्रशिक्षण के विषय होंगे इतिहास विकास अपनी सरकार की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन नवीन कार्य पद्धत कार्य विस्तार पर पार्टी की दृष्टि बोथ प्रबंधन सोशल मीडिया वी ए आई के नये तकनीक को वैचारिक अधिष्ठान की पूर्ति के लिए ऐसे प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण सात चरणों में चल रहा है।प्रथम सत्र में पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह ने द्वितीय सत्र में वर्तमान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, तृतीय सत्र में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, चतुर्थ सत्र में अल्का मिश्रा,पंचम में पवन सिंह रिंकू जिला महामंत्री षठम सत्र में मुकेश त्रिवेदी,और सातवें सत्र में अजीत प्रताप सिंह रेंहणी प्रकोष्ठ ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।अमित भैय्या रामजी मंण्डल महामंत्री के संचालन व अवधेश शुक्ला के संयोजन में चल रहे प्रशिक्षण में अभिषेक शुक्ला,बलवन्त प्रजापति, मेड़ीलाल मौर्य, रामनिवास लोधी,अनिल पांडेय, राम-लखन अवस्थी, अनिरुद्ध अवस्थी, सुरेश तिवारी,पंकज शुक्ला, सन्तोष पाण्डेय, ज्योती गुप्ता सहित सैकड़ों लोग प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।









