केक काटकर मनाया सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन
निष्पक्ष जन अवलोकन
निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष कवींद्र सक्सेना के बदायूं रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को आजमगढ़ के सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव का 46वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने सांसद की लंबी उम्र की कामना की। सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने सांसद को गरीबों, किसानों और बेरोजगारों का शुभ चिंतक बताया। उन्होनें कहा कि बदायूं जिले में जितने विकास कार्य सासंद धर्मेंद्र यादव ने कराए है आज तक किसी भी सांसद ने नहीं कराए है। यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बदायूं के विकास में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मौके पर कवींद्र सक्सेना, फैजान राइन, सोनू यादव, दीपचंद्र, अजीम गाजी, चेतन यादव, यशपाल मौर्य, इकरार अव्वासी, विवेक कोहली, साहिल सिददीकी आदि मौजूद रहे।