एम.एस. मैरिज लॉन का उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार बदोसराय-

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी) बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग पर नवनिर्मित एम.एस. मैरिज लॉन का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरसलान ने की। रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि इस लॉन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर सुविधाएं बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि लॉन को होमस्टे के रूप में पंजीकृत कर पर्यटन से जोड़ा जाए, जिससे पारिजात धाम, कुंतेश्वर महादेव धाम व कोटवा धाम आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा मिल सके। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष काशी प्रसाद द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।