अवैध बालू खनन की वजह से सोनभद्र की नदियां हो रही है तबाह

अवैध बालू खनन की वजह से सोनभद्र की नदियां हो रही है तबाह

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/सोन नदी बालू कारोबारियों के लिए सोने की खान बन चुकी है इस नदी की कोख को बेरहमी से खाली कर बालू सौदागर दिन-रात उत्खनन में जुटे हैं इतना ही नहीं खनन नियमों की अवहेलना कर संवेदक द्वारा तय मानकों से अधिक बालू की निकासी किया जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि खनन की सीमा लांघकर प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी पोकलेन मशीनों से बालू निकाला जा रहा है आज स्थिति यह बन गई है कि अत्यधिक दोहन के कारण नदी का अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है इसके बावजूद अवैध खनन का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।