अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरौलीगौसपुर व बदोसरांय में कार्यक्रम आयोजित किए गए
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सिरौली गौसपुर और बदोसराय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौली गौसपुर में आशा, एएनएम और सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि बदोसराय में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा बीमा सखी और प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान किया गया। सिरौली गौसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में आशा अंकिता, राधा, सपना, संगिनी नीतू, राधा, अर्चना देवी, सीएचओ गरिमा राय और एएनएम रेनू को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सभी महिला कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं। प्रशस्ति पत्रों का वितरण डॉ. देव प्रताप सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार और बीसीपीएम शैलेश रावत ने किया। डॉ. देव प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत की महिलाएं लगातार प्रगति कर रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि महिलाएं अब केवल घर के काम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे ऐसे कार्य भी कर रही हैं जिन्हें पुरुष नहीं कर पाते। इसी क्रम में, बदोसराय के आयुष रेस्टोरेंट में भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार पारस नाथ गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बीमा सखी और क्षेत्र की प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रांच मैनेजर सचिन नाथ पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और एलआईसी से जुड़कर सशक्त हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करने और अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मिथलेश तिवारी, शोभना तिवारी, काजल, ज्योति गुप्ता, नैंसी, साक्षी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।






