320 लाख रुपये से बने जमुरिया नाले के पुल का राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। गुरुवार को शहर के मुख्य मार्ग पर 320 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जमुरिया नाले के पुल का प्रदेश के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ‘भुल्लन’, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह तथा पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









