08 अभियुक्तों से 208 अदद क्वार्टर अवैध देशी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ बरामद

08 अभियुक्तों से 208 अदद क्वार्टर अवैध देशी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ बरामद
08 अभियुक्तों से 208 अदद क्वार्टर अवैध देशी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ बरामद

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 08 अभियुक्तों को 208 अदद क्वार्टर अवैध देशी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ के साथ गिरफ्तार किया। (i). चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह मय हमराही आरक्षी अनुज यादव,आरक्षी नागेश थाना कोतवाली कर्वी द्वारा अभियुक्त जगदीश उर्फ जग्गू पुत्र मोहनलाल निवासी सतना बस स्टैण्ड के पास जनपद सतना म0प्र0 को 01 प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (ii). उ0नि0 प्रभाकर उपाध्याय ,उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय मय हमराह मुख्य आरक्षी नूर मोहम्मद थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र स्व0 फूलचन्द्र निवासी गोंडा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को एक थैले में 19 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बहिलपुरवा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (iii). उ0नि0 राजेश कुमार चौरसिया, उ0नि0 सुरेश सिह मय हमराह मुख्य आरक्षी कल्लू खां, महिला आरक्षी रीना यादव थाना बहिलपुरवा द्वारा अभियुक्त महेन्द्र कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी बडी मडैयन थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को एक झोले में 18 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बहिलपुरवा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (iv). चौकी प्रभारी गनीवा अनिल कुमार गुप्ता मय हमराह आरक्षी रामकेश, आरक्षी राहुल दीक्षित थाना राजापुर द्वारा अभियुक्त 1.किशोर कुमार पुत्र कल्लू निवासी बक्टा बुजुर्ग थाना पहाड़ी को 24 अदद देशी क्वार्टर 2.वीरेन्द्र सिहं पुत्र कुबेर निवासी प्रसिद्धपुर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 45 अदद देशी क्वार्टर नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजापुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (v). उ0नि0 अतेन्द्र सिंह चौहान मय हमराह आरक्षी कामता थाना भरतकूप द्वारा अभियुक्त शिबवरन पुत्र लल्लू निवासी दुगवां थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 28 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (vi). उ0नि0 श्याम देव सिंह मय हमराही आरक्षी मृत्युन्जय पाण्डेय थाना पहाड़ी द्वारा अभियुक्त मनोज यादव पुत्र रामबाबू निवासी सिकरी मोड़ थाना पहाडी जनपद चित्रकूट को 14 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पहाड़ी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (vii). उ0नि0 सुभाष सिंह चौहान मय हमराह आरक्षी अजीजउद्दीन थाना मानिकपुर द्वारा अभियुक्त महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 शिवबहादुर निवासी सिगवां कोटा कदैंला थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 60 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मानिकपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।