स्थापना दिवस पर गांव- गांव पहुंची भाजपा ग्राम व बस्ती चलो अभियान को मिला समर्थन
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “ग्राम व बस्ती चलो अभियान” के तहत क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जहां एक ओर संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर हालिया दुखद घटनाओं ने माहौल को भावुक कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष पम्मी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के विस्तार व जनसंपर्क पर जोर दिया गया। इसी बीच क्षेत्र में बीती रात मैथा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साजन और रवि नामक दो युवकों की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया। मंत्री प्रतिभा शुक्ला स्वयं मौके पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक के आकस्मिक निधन पर कार्यक्रम के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर शोक का माहौल छा गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अंशु तिवारी, ममता भदौरिया, अनिल सिंह भदोरिया, अभिषेक शर्मा, सभासद नितिन कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह,मनमोहन सिंह,सोनू मिश्रा,आलोक कुशवाहा, जगदीश अवस्थी, पिंटू प्रजापति, गुड्डू दिवाकर,उमा द्विवेदी,अमन तिवारी,राहुल अवस्थी, विराट त्रिवेदी,जय किशन,मनोज सिंह,कपिल मौर्या,शैलेंद्र सिंह,अमन भदौरिया,ब्रजमोहन सिंह,सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









