सेना से 24 साल की सेवा के बाद लौटे अनिल सिकरवार का खेरागढ़ में भव्य स्वागत
निष्पक्ष जन अवलोकन।कमलेंद्र सिंह (शिवम् सिकरवार)। आगरा। गांव गडरपुरा (खेरागढ़) के अनिल सिकरवार, जिन्होंने भारतीय सेना में 24 वर्षों तक सेवा कर देश की रक्षा की,शनिवार को अपने पैतृक गांव लौटे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे जोश और उमंग के साथ उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा। जैसे ही अनिल सिकरवार गांव पहुंचे, लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनिल सिकरवार ने अपने जीवन के 24 वर्ष देश की रक्षा में बिताए, जो गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की। इस दौरान अनिल सिकरवार ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने देश की सेवा की और अब वे अपने गांव और समाज की सेवा के लिए तत्पर हैं। स्वागत समारोह में सुधीर गर्ग (चेयरमैन), माधो गर्ग, सुधीर गोयल, राजेश चौहान, शैलेन्द्र कटारा, अमर सिंह (भगत जी), केदार सिंह, नेत्रपाल तोमर, राजकुमार तोमर, रामजीलाल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह (मास्टर), योगेश सिकरवार, अरुण परमार, मनोज वर्मा, धर्मेंद्र सिकरवार, बच्चू सिंह (मास्टर), देवप्रकाश (प्रधान) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के अंत में अनिल सिकरवार को सम्मानित किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।